फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत, 10 डिग्री तक गिरा पारा

विज्ञापन
बारिश के बाद बस स्टैंड परिसर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे आम लोगों के लिए वीरवार की रात राहत लेकर आई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया। आसमान में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के दौर ने लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। अधिकतम तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां कुछ दिन पहले तक पारा 40 से 42 डिग्री के पार चल रहा था, वहीं अब यह गिरकर सीधे 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र का अनुमान है कि आगामी 24 से 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में लगातार घने बादल छाए हुए हैं जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
-
19 किमी की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाएं
सुबह से ही हवा के रुख में बदलाव देखा गया। क्षेत्र में लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं के चलने से लोग घरों की छतों और पार्कों में मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

बारिश के बाद बस स्टैंड परिसर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें