कलायत/गुहला-चीका। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि पात्र व्यक्तियों तक केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 16 जून से 18 जून तक बीडीपीओ कार्यालय चीका और एसडीएम कार्यालय कलायत में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को एसडीएम अजय हुड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजना का लाभ आमजन जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना, वीबी जी राम जी योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अजमेर सिंह, कृषि विभाग से एसडीओ कंचन शर्मा और डाॅ. अमन मौजूद रहे।