फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह उमस फिर बूंदाबांदी से राहत

Thu, 26 Sep 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह उमस के बाद दोपहर में बूंदाबांदी से राहत मिली। लोगों का कहना है कि सितंबर महीना बीतने को है लेकिन दिन में गर्मी कम नहीं हो रही है।

लोगों का कहना है कि दोपहर में तीखी धूप से बेहाल हो जाते हैं। गर्मी इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों को सितंबर में जून माह जैसा एहसास हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि लू के थपेड़े नहीं है, जबकि तेज धूप पहले की तरह चुभ रही है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। लोगों को रात मे भी गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए दोपह में ऐसी, कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह के समय तो उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद दोपहर के समय जिले में कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान गांव खानपुर और शहर के चीका रोड पर कुछ समय के बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। बता दें कि पिछले कई दिन से मौसम में हो रहे बदलाव के बाद दिन में बढ़ रही गर्मी से बीमारियां होने का खतरा है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में एक से उेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कभी मौसम में ठंडक और कभी गर्मी के कारण पहले बच्चों में अधिक बीमारियां हो रही है, लेकिन अब बुजुर्गों में भी बीमारियां का अधिक खतरा है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। रात में ठंड बढ़ जाती है तो वहीं दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने से उमस रहती है। तापमान बढ़ने के बाद बीमारियां बढ़ने का भी खतरा बनता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें