फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने साझा किया मंच

Thu, 26 Sep 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

सीवन, कैथल। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बुधवार को सीवन के दशहरा मैदान में आयोजित कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले नेता साथ दिखाई दिए। इन नेताओं में पूर्व सीपीएस दिल्लू राम और पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी आदि रहे।
गौरतलब है कि अब चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा के बाद कांग्रेस भी मैदान में मजबूती से कूद चुकी है। शुरुआत में पार्टियों के बागियों की ओर से विरोध के सुर हावी दिख रहे थे लेकिन अब जैसे-जैसे चुनाव की तिथि समीप आ रही है, वैसे-वैसे बागियों का विरोध भी कम होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सीवन में हुई रैली में पूर्व सीपीएस दिल्लू राम के साथ फूल सिंह खेड़ी ने हुड्डा के साथ मंच साझा किया। पूर्व सीपीएस दिल्लू राम टिकट मिलने से पहले ही कांग्रेस पार्टी की ओर से पर्चा भरा था। वहीं, अन्य कई नेता हुड्डा गुट से दावेदारी भी जता रहे थे। उधर, इस रैली से कांग्रेस का सुरजेवाला गुट दूर रहा।
बीते दिन रणदीप सुरजेवाला फिर से सीएम पद की दावेदारी जता चुके हैं। हालांकि अभी तक पार्टी नेतृत्व ने सीएम चेहरे के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सीवन में जनसभा के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन में भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया।
उस पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह सुबह उठते ही झूठ फैलाना शुरू कर देती है। तीखे स्वर में कहा कि हरियाणा में भाजपा ने आज तक अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। एसपीआई (सामाजिक प्रगति सूचकांक) की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। कांग्रेस सरकार से पहले भी जेल से गैंग चलते थे, लेकिन हमने आते ही अपराधियों को चेतावनी दे दी थी या तो अपराध छोड़ दो या हरियाणा। कांग्रेस ने दस साल प्रदेश में कानून का राज चलाया। भविष्य में भी कानून व्यवस्था की मजबूती कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने संबोधन में कांग्रेस के कार्यकाल में गिनवाए गए कामों को भी गिनवाया। इस अवसर पर सुधीर मेहता, दिलबाग पटवारी, मांगे राम शर्मा, अमरेंद्र सिंह खारा, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, कन्नू राम, गौरव वधवा, सरदारा राम पहाड़पुर, बरजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें