फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत : नहीं मिला कोई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोरोना के लेकर जिले में स्थिति नियंत्रण में है, फिर भी हम सभी को जरूरी हिदायतों की पालना करनी चाहिए, ताकि स्थित और भी अधिक कंट्रोल में हो और जिला कोरोना मुक्त हो जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को 2 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है और कोई भी नया केस सामने नही आया है। अब जिला में कोरोना के 24 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 188 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 820 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 94 हजार 957 में से 2 लाख 84 हजार 526 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
जिले में कुल 24 कोरोना के एक्टिव केस रह चुके हैं, जिनमें 10 मरीज होम आइसोलेशन, नागरिक अस्पताल में 2, शाह अस्पताल में 1 तथा अन्य में 11 है। जिले मेें अभी तक 2 लाख 90 हजार 618 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। रविवार को कुल 1903 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में 4510 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 620 कोविशील्ड और 3890 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन

12 जुलाई को इन स्थानों पर किया जाएगा टीकाकरण-डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि 12 जुलाई को 10 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा, जिनमें पुराना नागरिक अस्पताल कैथल, यूपीएचसी शक्ति नगर व पटेल नगर, जिला जेल, सीएचसी गुहला, सीवन, कौल, कलायत, राजौंद व पूंडरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें