फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
9 जुलाई शाम को आईजी कॉलेज के पास स्थित क्रोकरी की दुकान पर काम कर रहे युवक के साथ हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई को लेकर सिख समुदाय के लोग रविवार को एसपी से मिले। लोगों का आरोप है कि शिकायत देने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की ।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे प्रभजोत सिंह, सुखचैन, तरसेम, पुलकित सिंह, गुरप्रीत सिंह व राजेश ने कहा कि सुखचैन सिंह क्रॉकरी की दुकान पर काम करता है। 9 जुलाई को वह दुकान पर था। इस दौरान शराब के नशे में धुत पांच युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सुखचैन सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर से धार्मिक पगड़ी भी उतार दी और पांव के नीचे कुचल दिया। आरोपियों ने ये भी कहा उनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। जान से मार देंगे तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि तीन दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनमें काफी रोष है। एसपी ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सिविल लाइन एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें