फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन बाद राहत, नहीं छाई धुंध

Wed, 20 Nov 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। पिछले तीन दिन से जारी धुंध छाने के बाद अब मंगलवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ। सुबह की धूप खिली और धुंध नहीं छाई। इससे आमजन को काफी राहत मिली है।

गौरतलब है कि शनिवार से ही घना कोहरा और धुंध छाने लगी थी। इसके बाद खासकर सुबह सड़कों पर दृश्यता कम हो रही थी। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। कोहरे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब मंगलवार को सुबह ही धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम 24.5 व न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धुंध और कोहरा छाने से पहले अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 17 से 18 डिग्री तक बना हुआ था। मंगलवार को धूप निकलने से सड़कों व पार्कों में लोगों की अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली। इस बीच दोपहर में बच्चों ने पार्कों में झूलों का आनंद लिया।

मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों से वातावरण काफी खराब है। पटाखे व पराली जलने से हुए धुएं से मौसम साफ नहीं हो रहा है। इससे कोहरा छाने लगा है।

यदि थोड़ी बहुत बारिश हो जाए तो मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जब तक बारिश नहीं होती तब तक ऐसा ही रहेगा। क्योंकि बारिश न होने से पेड़ों के पत्तों पर धूल की परत जमी हुई है। जिस कारण पेड़-पौधे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौसम में धुंध पड़ने से न तो गेहूं की फसल को कोई नुकसान होगा और न ही सब्जियों को। वर्मा ने बताया कि इस मौसम में किसान अपने खेतों में वैज्ञानिकों की सलाह से ही सिंचाई करें। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक-कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें