फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले दी संबंधित जानकारी

Sat, 31 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा रिटॢनंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले चुनावी संबंधित सभी जानकारियां पत्रकारों को दीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप मंडल कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन जमा करवाते समय उम्मीदवार सहित केवल पांच लोग तीन वाहनोंं के साथ उप मंडल कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को नामांकन की फीस के रूप में 10 हजार, एससी और एसटी को पांच हजार रुपये जमा करवाने होंगे। उम्मीदवार की आयु छंटनी दिवस तक 25 वर्ष होनी अनिवार्य है।

प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 30 दिन के अंदर सभी उम्मीदवारों को अपना खर्च ब्यौरा आरओ कार्यालय मेंं जमा करवाना होगा। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी नागरिक यदि 50 हजार से अधिक की राशि लेकर यात्रा करता है तो उसे इसका विवरण सबूत सहित देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत राजनीतिक दल के उम्मीदवार को नामांकन में एक प्रपोजर की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह संख्या 10 रहेगी। नामांकन की अवधि में 2 और 4 शनिवार का अवकाश रहेगा। इसके अलावा जो सरकारी छुट्टी होगी उस दिन नामांकन जमा नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें