फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं जांचने पहुंची कायाकल्प टीम

Fri, 11 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को कायाकल्प की टीम व्यवस्थाएं जांचने के लिए पहुंची। इस टीम में तीन सदस्य शामिल रहे। जिन्होंने अस्पताल में सफाई से लेकर यहां पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन


इस टीम में करनाल से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रजनीश, डॉ. रविंद्र संधू, डॉ. आरती शामिल रही। टीम सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में पहुंची थी। पहले तो सभी अधिकारियों की बैठक ली।

इसके बाद अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की। टीम के सदस्यों ने गायिनी वार्ड, लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में गहनता से जांच की। गायिनी वार्ड में तो टीम ने करीब आधे घंटे तक व्यवस्थाओं पर जांच की। सफाई कर्मियों से सफाई के तरीकों पर जानकारी ली।
विज्ञापन


सबसे पहले टीम के सदस्यों ने सामान्य वार्ड का दौरा किया। यहां पर सफाई न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद यहां पर सफाई चकाचक हो गई। यहां पर दौरा करने के बाद टीम के सदस्य ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं ठीक मिली। फिर गायिनी वार्ड में पहुंचकर यहां पहुंची गर्भवती महिलाओं से सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्य यहां पर करीब आधे घंटे तक रहे।

यहां पर मौजूद सफाई कर्मियों से पोंछा लगाने की विधि पर जानकारी ली और फर्श साफ करने की तरीका देखा। अंत में टीम के सदस्यों ने ब्लड बैंक, लैब, बाल रोग वार्ड और पोर्टेबल अस्पताल पर जानकारी ली।

जिला नागरिक अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने कहा कि करनाल से कायाकल्प की टीम ने पहुंचकर दौरा किया गया है। अस्पताल में सफाई से लेकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर टीम के सदस्यों ने जानकारी ली है। अब इनके द्वारा दिए जाने वाले नंबरों के आधार पर कायाकल्प योजना के तहत नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें