फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों से जुड़े पोर्टलों की नियमित समीक्षा करें : डीसी

Sat, 01 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त प्रीति ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष जन शिकायतों से संबंधित पोर्टलों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि दोबारा खोली गईं और लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उनका प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि शिकायतों की एंट्री सटीक, स्पष्ट और वास्तविक हो।

डीसी प्रीति शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल, जनसंवाद पोर्टल तथा राइट टू सर्विस पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


इससे पहले चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी व जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है, इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें