20वें दिन योग शिविर का शुभारंभ करते पतंजलि सह मीडिया प्रभारी व आयोजक। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति चीका के तत्वावधान में पतंजलि योग भवन परिसर में चल रहे 25 दिवसीय सह योग सेवक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि सह मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी राजेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान प्रभारी जयभगवान के निर्देशन में हुआ। प्रातकालीन सत्र में योग शिक्षक ईश्वर सिंगला ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। राजेश शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शक्ति बढ़ती है। योग ऋषि-मुनियों की देन है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम और आसन तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। योग से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि 25 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले सफल प्रतिभागियों को सह योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद सितंबर और अक्तूबर में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार भेजा जाएगा।
20वें दिन योग शिविर का शुभारंभ करते पतंजलि सह मीडिया प्रभारी व आयोजक। विज्ञप्ति