फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नंबर न मिलने के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिछले दो साल से राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में  रजिस्ट्रेशन नंबर और डीएमसी न आनेे के विरोध में एसएफआई के अह्वान पर विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।  जिसकी अध्यक्षता एसएफआई जिला प्रधान सुरजीत ने की। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज में पीने के पानी की गंभीर समस्या है और कार्यालय में फीस पर रसीद नही दी जाती । छात्र विजय, अमन ने बताया कि कॉलेज के प्रशासन की लापरवाही के चलते पिछले दो वर्ष से कॉलेज के छात्र छात्राओं के यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन नंबर और डीएमसी नही आ रही।  जिसके कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। कॉलेज प्रशासन को पिछले एक वर्ष से लगातार इस बारे में मिल चुके है जिस पर उन्हें केवल झूठे आश्वासन के कॉलेज प्रशासन कोई ठोस जवाब नही दे रहा। जिस कारण छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिन छात्रों ने परीक्षाएं दी है उनके पास कोई सुबूत ही नही की परीक्षाएं दी भी है या नही। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्र छात्राओं को इसका नुकसान भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि छात्रों कि इन समस्याओं पर  तहसीलदार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि वह एक सप्ताह में इसका  समाधान करवा देंगे। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह तक उनकी समस्या का समाधान नही करवाया गया तो वह एक बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे । इस मोके पर अमन, अमित, मंजीत, संजू, अश्विनी, प्रदीप, मोहित, रोबिन, सुशील, रवि, राहुल, मनीष, अजय, पुनीत सहित अनेकों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें