फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओटीपी नहीं मिलने से उलझा रजिस्ट्री पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में सर्वर धीमा होने के कारण लोगों के रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी और इंतकाल से संबंधित काम प्रभावित हुए। इसके चलते रजिस्ट्री के पंजीकरण के लिए आवेदन लेने के लिए मोबाइल पर ओटीपी नहीं आए। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जैसे ही छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील कार्यालय खुला तो लोग अपने अपने काम करवाने के लिए तहसील में पहुंच गए। सुबह के समय सर्वर धीमा होने के कारण लोगों को अपने रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी और इंतकाल से संबंधित काम करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। फोटो अपलोड करने में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा था। देखते ही देखते तीनों काउंटर पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद सर्वर की रफ्तार ठीक हो गई। इसके बाद लोगों के काम होने शुरू हुए। वहीं सोमवार और मंगलवार को रजिस्ट्रेशन को लेकर अप्वाइंटमेंट लेने के लिए जमीन बेचन वाले और जमीन खरीदने वाले दोनों लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे थे।

वर्जन

रजिस्ट्रेशन को लेकर अप्वाइंटमेंट लेने के लिए जमीन बेचने और खरीदने वालों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे थे। जिसके कारण कुछ परेशानी हुई। वहीं मंगलवार को कार्यालय में साढे़ पांच बजे तक काम किया गया और 28 रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशवंत, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें