संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लॉ द्वारा अंडरस्टैंडिंग द न्यू क्रिमिनल लॉ इंप्लीकेशन एंड एप्लीकेशन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इस मौके पर जानकारी दी गई कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के छात्रों का रजिस्ट्रेशन फ्री होगा।
कैथल बार काउंसिल के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मलिक एवं जिला जींद बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश मलिक ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. विकासदीप कोहली ने सेमिनार मे आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर । इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, स्कूल ऑफ लॉ के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।