फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार साइट बंद होने से तहसील कार्यालय में प्रभावित हो रहा रजिस्ट्रेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के तहसील कार्यालय में बार-बार ऑनलाइन रजिस्ट्री साइट बंद होने के कारण रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्यालय में रजिस्ट्री से संबंधित कार्य के लिए दोपहर दो बजे से लेकर चार तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन इस बीच भी कई बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की साइट बंद हो जाती हैं।
विज्ञापन

रोजाना दिए जाते हैं 30 टोकन
तहसील कार्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए दिए जाने वाले टोकन की संख्या प्रतिदिन 30 निर्धारित की गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं। अभी तक रोजाना 5 से 6 रजिस्ट्री ही हो रही हैं। जो लोग मौके पर पहुंचे हों और साइट भी सही चल रही हो तो उनका कार्य हो जाता है। साइट कभी स्टांप नहीं उठाती है तो कभी अन्य प्रकार से तकनीकी दिक्कत आ जाती है।
मंगलवार को हुई मात्र 6 रजिस्ट्री
मंगलवार को पहले ही दिन केवल 6 रजिस्ट्री ही हो पाई। प्रशासन की ओर से रजिस्ट्री करने से संबंधित आदेश 20 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की हिदायतों के अनुसार करवाया जा रहा कार्य
तहसीलदार कैथल सुदजेश मेहरा ने कहा कि जैसे ही साइट चलती है उसी के अनुसार निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन संबंधित कार्य शुरू कर दिया जाता है। प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य लगातार जारी हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार ही कार्य हो रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह कार्यालय स्टाफ का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें