फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, आज जारी होगी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, आज जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब पहली मेरिट सूची शुक्रवार को को आएगी। कॉलेज में सभी पीजी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की संख्या को ध्यान में रखते उम्मीद जताई जा रही है कि कट ऑफ उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। हालांकि ये सभी पीजी कार्यक्रम अब नई शिक्षा नीति के तहत हैंश्र इसलिए उम्मीद है कि छात्र इस बारे में थोड़ा परेशान हो सकते हैं, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे मेरिट सूचियों में अपना नाम देखने के लिए कॉलेज परिसर में दौरा जरूर करें।
इससे वे अपने प्रवेश से संबंधित अपनी शंकाओं को सत्यापित करने और किसी भी अन्य प्रश्न पर उत्तर ले सकते हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि शुक्रवार को यह पहली मेरिट सूची आते ही स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज ने सभी पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश डेस्क स्थापित किए हैं। छात्रों को अपने प्रवेश के लिए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विभागों का दौरा करने की सलाह दी जाती है। पहली मेरिट सूची की फीस जमा करने की प्रक्रिया छह अगस्त तक उपलब्ध रहेगी और उसके बाद आठ अगस्त से फिजिकल ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें