फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र में योग शिविर के लिए पंजीकरण शुरू

Sun, 15 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अब जोरों पर हैं। पतंजलि योगपीठ के कैथल जिला प्रभारी आचार्य हरिओम और भारत स्वाभिमान के कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी आचार्य बलविंद्र सिंह स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शनिवार को दोनों आचार्यों ने कैथल और कुरुक्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचें और इसका लाभ उठाएं। गांव भ्रमण समाप्त होने के बाद सीवन पहुंचे आचार्य हरिओम ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया कि 21 जून को पवित्र ब्रह्मा सरोवर, कुरुक्षेत्र में भव्य योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के समर्थन से होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि और प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे और साधकों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आचार्य हरिओम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पंजीकृत साधकों को विशेष योग शर्ट प्रदान की जाएगी। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पहले 10,000 प्रतिभागियों को नि:शुल्क योग मैट भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। आचार्य हरिओम ने अधिक से अधिक लोगों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें