राजौंद। ग्राम सचिवालय कोटड़ा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए शिविर लगाया गया। कैंप में दीपक शर्मा सीपीएलओ ने सभी पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया ताकि कोई महिला योजना से वंचित न रह सकें।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिन महिलाओं की आयु 23 वर्ष या इससे अधिक है वह लाभ ले सकती है। बशर्ते प्रथम चरण में परिवार की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और जो स्वयं या उनके पति पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रहे हो। एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के तहत 50 से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया गया।