संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंडस पब्लिक स्कूल में सोमवार को हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने कहा कि हैप्पी क्लासरूम की अवधारणा शिक्षण प्रक्रिया को सहज, रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहायक है।
कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त रिसोर्स पर्सन श्वेता गर्ग और कुमारी किरण ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा एवं उदाहरणों के माध्यम से हैप्पी क्लासरूम के व्यावहारिक स्वरूप से अवगत कराया गया। इस मौके विद्यालय के निदेशक अभिषेक सहारण ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक बताया।