कैथल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल से साइक्लोथॉन एडिशन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी है।
उन्होंने कहा कि यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। मुख्य रूप से उन गांव व कस्बों को कवर करेगी, जहां नशे का ज्यादा प्रभाव है। यात्रा का समापन सिरसा जिले में 27 अप्रैल को होगा। इस यात्रा में भाग लेने के लिए वेबसाइट https://uday.haryana.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करवाएं। डीसी ने कहा कि कैथल में यह साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी। प्रारंभिक रूट प्लान के अनुसार साइकिल यात्रा तय तिथि को जिले में ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर आगे चली जाएगी। संवाद