संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेक्टर-21 स्थित जिमखाना क्लब में इनर व्हील क्लब कैथल क्वीन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लब की सभी सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और बीते सत्र की गतिविधियों की रिपोर्ट साझा की।
बैठक में वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से रीना अग्रवाल को क्लब की नई प्रधान नियुक्त किया गया। रीना अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए क्लब की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान निशि गोयल को क्लब की सचिव नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।