फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, संस्कारों में पिछड़ रहे ः छाबड़ा

Thu, 17 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत भारती हरियाणा (न्यास:) के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने कहा कि शिक्षा में तो हम आगे बढ़ रहे हैं लेकिन संस्कारों में पिछड़ भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न केवल विद्यार्थियों को भाषा का ज्ञान देते हैं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों से भी जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य एवं स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि संस्कृत जैसी समृद्ध और प्राचीन भाषा को विद्यार्थियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस भाषा को आमजन से जोड़ने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत प्रभावशाली माध्यम हैं।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यद्यपि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि संस्कृत से जुड़ी नहीं रही, लेकिन इसी प्रकार के शिविरों ने उन्हें प्रेरित किया और आज वे इस क्षेत्र में उच्च पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


जय भगवान शास्त्री ने कहा कि संस्कृति और भाषा का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पत्ता पेड़ से अलग होकर बिखर जाता है, उसी प्रकार व्यक्ति अपनी संस्कृति से कटकर अस्तित्वहीन हो जाता है। मंच संचालन हिंदी प्राध्यापक बहादुर सिंह ने किया। अंत में डॉ. ज्योति लता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्था की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कंप्यूटर प्राध्यापक शिवेंद्र सिंह, हिंदी प्राध्यापक शैलेंद्र, डॉ. शीतल सहित अनेक शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें