फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में मदद करता है रेडक्रॉस : डॉ. मुकेश

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। रेडक्रॉस कार्यालय में हुई बैठक में सचिव रामजी लाल ने जन कल्याण के कार्यों की जानकारी दी। राज्य शाखा हरियाणा के महासचिव डॉ. मुकेश ने प्राथमिक चिकित्सा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस आपदाओं और आपातकाल में लोगों की मदद करता है। रेडक्रॉस का मकसद मानव पीड़ा को कम करना और शांति माहौल बनाना है।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस राष्ट्रीयता, जाति, धार्मिक मान्यताओं, वर्ग या राजनीतिक राय के आधार पर कोई भेदभाव नही करता। रेडक्रॉस संकट के सबसे जरूरी मामलों को प्राथमिकता देता है। भारत में रेडक्रॉस की संस्था की स्थापना 1920 में हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई एवं अंगदान बारे विस्तृत रूप में जानकारी दी। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने आजीवन सदस्य बनकर सहयोग करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर पवन कुमार, डॉ. बीरबल दलाल, रामपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें