संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी प्रशांत पंवार ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी क्रियाएं एवं कार्यक्रम चला रही है, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों तक लाभ पहुंच सके।
यह संस्था गरीबों, मरीजों, विधवाओं की सहायतार्थ एवं दिव्यांगों को सक्षम बनाने के लिए तिपहिया रिक्शा, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र प्रदान करती है। नए रेडक्रॉस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जल्द ही इस भवन का उद्घाटन भी होगा, जिला के लोगों को इसका काफी लाभ पहुंचेगा। बैठक में एजेंडे वाइज बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट / आय व व्यय का ब्यौरा तथा वर्ष 2024-25 का अग्रिम बजट के संदर्भ में, दिव्यांगजन की सहायतार्थ खंड स्तर पर नापतोल शिविरों का आयोजन उपरांत जरूरतमंद दिव्यांग की सहायतार्थ मोटराईज्ड ति-पहिया साईकिलें, ति-पहिया साईकिलें, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, आधुनिक कृत्रिम अंग मुहैया करवाना, नए रेडक्रॉस भवन के निर्माण के संदर्भ में, पंचायतों के माध्यम से सहायतार्थ धनराशि एकत्रित, प्रशिक्षण शिविर प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही टीबी मुक्त अभियान के तहत रोगियों को पौष्टिक आहार व राशन किट उपलब्ध करवाने के संदर्भ चर्चा की।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, सीएमओ रेणू चावला, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल मौजूद रहे।