फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में पुस्तकें आनलाइन पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
read book online in libery - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने पेहवा चौक स्थित विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया उन्होंने कहा कि जिला लाइब्रेरी में आम जन विशेषकर बच्चों को पढ़ने के लिए संसाधनों के साथ-साथ एक अच्छा वातावरण दिया जा रहा है, ताकि इस स्थान पर बैठकर वे विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की तैयारियां कर सकें।
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जल्द ही इस लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक कंप्यूटर कक्ष बनाया जाएगा। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से सभी पुस्तकें कंप्यूटर में देखी व पढ़ी जा सकेंगी। लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की 17 हजार किताबें हैं। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए किताबें रिफंडएबल सिक्योरिटी के साथ 14 दिन के लिए दी जाती है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे, वातानुकूलित कमरे, नया फर्नीचर आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। डीसी ने इस मौके पर लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीसी ने न्यूज पेपर रिडिंग रूम, लड़कियों के लिए बनाए गए कक्ष, किताबों के रखने के रैक का अवलोकन किया। इस अवसर पर डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज के प्रिंसीपल ऋषिपाल बेदी के अलावा लाइब्रेरी का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

ये जारी किए निर्देश
1. लाइब्रेरी में लड़कियों की बैठने की अलग व उचित व्यवस्था हो
2. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
3. पुस्तकों के रैक के आगे संबंधित विषय के बारे में पर्ची चस्पा करें
4. छुट्टी वाले दिन वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था के साथ लाइब्रेरी को खोलने की योजना की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें