फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग में रवीना और स्लोगन राइटिंग में कोमल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग में रवीना और स्लोगन राइटिंग में कोमल अव्वल
विज्ञापन

चार छात्राओं ने जिला स्तर पर हुई तीन प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्राओं ने लीगल लिटरेसी सेल के अंतर्गत हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए चार पुरस्कार जीते। ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में रवीना प्रथम और अंकुश तृतीय रही। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, भाषण प्रतियोगिता मोनिका तृतीय रही।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि हाल ही में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा में लीगल लिटरेसी सेल के अंतर्गत विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की चार छात्राओं ने तीन प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाते हुए कॉलेज को गौरवान्वित किया। कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें आशीर्वाद और बधाई दी। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।। मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व लीगल लिटरेसी सेल से सपना गोयल, अलका गोयल व अरुणा उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें