कैथल। रावण खेड़ा गांव में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में रावण खेड़ा निवासी सावन ने पूंडरी थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रणजीत को लेकर 22 नवंबर को गांव के हरप्रीत, काका, मदन उर्फ काला, गोपाल, दानाराम व भारती ने मिलकर उसे पर लाठी डंडे और गंडासियों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद