फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टावर से उपकरण और ई-रिक्शा चोरी

Mon, 25 Nov 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल की न्यू डिफेंस कॉलोनी से चोर इंडस कंपनी के टावर से हजारों रुपये के उपकरण चुरा कर ले गए। गांव दालमवाला जींद के रणवीर सिंह ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि इंडस कंपनी का न्यू डिफेंस कॉलोनी में मोबाइल टावर है। चोर 7 नवंबर की रात को हजारों के उपकरण चुरा कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में हरसोला के ओमप्रकाश में सिविल लाइन कैथल थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को चोर पद्मा सिटी मॉल कैथल के निकट खड़ा उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें