फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाभारत का हिस्सा है रसमंगल तीर्थ, होगा कायाकल्प

Sat, 06 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के तीर्थ, जो हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। श्री रसमंगल तीर्थ का इतिहास महाभारत का हिस्सा है, जो हमें पांडवों के इतिहास से जोड़ता है। इस तीर्थ पर भगत भल्ले नाथ ने तपस्या की थी और यहां पर वर्ष में दो बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर नमन करते हैं। इस तीर्थ पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि से चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही तीर्थ के तालाब में पाइप लाइन प्रणाली से नहरी पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गांव जाखौली में भगत भल्ले नाथ महाराज के नाम से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर एक भव्य सामुदायिक भवन बनाने और आगामी रबी सीजन में धान खरीद केंद्र के निर्माण का भी एलान किया।
विज्ञापन

गांव जाखौली के रसमंगल तीर्थ पर पहुंच कर शुक्रवार को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूजा अर्चना की और मेले में आए लोगों को संबोधित किया। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्री रसमंगल तीर्थ पर इससे पहले भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तहत करोड़ों रुपये से जीर्णोद्धार का कार्य करवाया गया है। जहां देवालय है, वहां पुस्तकालय भी होने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को और बेहतर शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सके। वर्तमान समय में ग्रामीण अंचल में सामुदायिक भवनों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि तीर्थ हमारी आस्था के केंद्र होते हैं, जो कि हमें स्वर्णिम इतिहास से परिचित करवाते हैं। इससे पहले जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक जाखौली ने उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का श्री रसमंगल तीर्थ पर पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित करते हुए गांव की विकासात्मक मांगों को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर किसान सेल के जिलाध्यक्ष बलवान कोटड़ा, रणधीर सिंह, राजू ढुल पाई, किसान सेल के जिला अध्यक्ष बलवान कोटड़ा, संदीप सौंगल, गजे सिंह, सिल्लू रोहेड़ा, अनिल किठाना, सज्जन कौलेखां, मनदीप रोहेड़ा, संदीप कुमार, धूप सिंह माजरा, प्रीतम कौलेखां, जाट शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सतबीर मलिक जाखौली, रत्न चंदाना, रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, जगदीश दुब्बल, सूबे सिंह, सुरेश राणा, बलवान कोटड़ा, बलराज नौच, रामफल मोर, सुभाष चहल, कर्ण सिंह जाखौली, सुरेश चहल नरड़, प्रेम मलिक जाखौली आदि मौजूद रहे।

कलायत व गुहला हलका की सड़कों के मरम्मतीकरण व चौड़ीकरण का शिलान्यास-
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कलायत विधानसभा क्षेत्र में 36 किलोमीटर लंबी 10 सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ कैथल विधानसभा क्षेत्र में 29 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों तथा गुहला विधानसभा क्षेत्र में 23 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें