कैथल। महिला थाना में एक महिला को नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कैथल शहर क्षेत्र के अधीन आने वाले एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक दिन गांव दिलोवाली निवासी संजीव कुमार उससे मिला व आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपी एक जनवरी से 30 जून 2024 तक उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उसके साथ संबंध बनाए। महिला थाना की प्रभारी रेखा रानी ने बताया कि महिला थाना में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद