फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर लाखों के आभूषण चुराए

Sun, 23 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत के बात्ता गांव से चोर एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। बात्ता निवासी विकास राणा ने कलायत थाना में दी गई शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की रात को चोर उसके घर में घुसे और वहां पर रखे दो लाख रुपये और सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कुल कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार से दूसरे मामले में गोघ के कर्मचंद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर से उसे मोबाइल फोन में अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें