फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा में कर रहे बेहतरीन कार्य ः राणा

Mon, 02 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर शिक्षण संस्थान ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है, ताकि हर वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करके सफलता हासिल कर सके।

उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों का भी शिक्षा के क्षेत्र मे पूर्ण सहयोग रहता है। दोनों संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करके देश में प्रगति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है, जो कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन आत्म निर्भर भारत बनाने में अहम योगदान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही है। अब युवाओं को पढ़कर ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी, क्योंकि सफलता का शॉर्ट कट नहीं है और पर्ची खर्ची की परंपरा अब समाप्त हो गई है। प्रदेश व देश में तीसरी बार सरकार बनी है। जहां अनुशासन, शांति और अच्छा वातावरण होगा, वह देश तरक्की करेगा। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों व अन्य क्षेत्रों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यदि हम खेलेंगे तो हमारा मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास होगा और एक टीम वर्क की भावना पैदा होगी। टीमवर्क से ही अनुशासन आता है और जिंदगी का सफर आसान हो जाता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने शिक्षण संस्थान को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें