फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले सत्र में किसान हित में बनाए तीन नए कानून

Mon, 02 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र में ही किसान हित में तीन नए कानून बनाए गए हैं। इसी प्रकार सरकार ने पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग करने के लिए छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया गया है। शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। इसके अलावा, गांवों में 20 वर्ष से अधिक समय से 500 वर्ग गज तक क्षेत्र में बने मकानों का मालिकाना हक दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति देने के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर देश के किसी भी सरकारी मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले हरियाणा के अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों को शैक्षणिक संस्थाओं तथा नौकरियों में दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसके अलावा, पिछड़े वर्गों के तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों की देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास की नीति पर हम आगे बढ़ रहे हैं। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। हमारे लिए विकास का आधार गरीब का सशक्तीकरण है। वंचितों की सेवा का यह संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमिलेयर की आय सीमा छह लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये वार्षिक की है। पिछड़ा वर्ग बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। सरपंच पद के लिए पांच प्रतिशत तथा अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने संत महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, बल्कि हर समाज के लिए आदर्श होते हैं। महाराजा शूर सैनी जी ने सभी समाज को एकता के सूत्र में बांधा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी की जनता के प्रति कार्यशैली की पूरे देश में मिसाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नंबर एक पर रहेगा।
विज्ञापन


पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सभी युवाओं को महान शासक शूरसैनी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में हमेशा अच्छे कार्य करें। इस समारोह से कुछ नया सीख कर जाएं, जो जीवन में काम आएं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे स्वच्छता अभियान, नशा के खिलाफ अभियान चलाकर अन्य युवाओं को सही दिशा देने का काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें