पाई। प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बजट को थोथा बताया है। कहा कि यह बजट केवल सता बचाने के लिए है। इससे किसानों, मजदूरों आदि किसी भी वर्ग को कोई फायदा होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों को फायदा पहुंचाने की एक भी घोषणा नही की गई। कई वर्षों से किसान फसलों के लिए एम एस पी पर कानून बनाने की बात कर रहे है, परंतु इस पर भी एक भी घोषणा नही हुई। बजट में केवल 32 फसलों की 109 किस्में लाने पर जोर तो दिया गया, परंतु इनके एम एस पी कोई बात नहीं।
मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों के लिये भी कोई घोषणा नही हुई। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं को आस थी कि उनका रसोई का बजट कम किया जाएगा, लेकिन इस पर भी कोई घोषणा नही हुई। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री कहते है कि एक देश, एक नियम, परंतु़ घरेलू गैस सिंलेडर के दामों में देश बंटा हुआ है। सारे देश में गैस के दाम कम करके एक समान करने चाहिए थे। डीजल व पेट्रोल को जी एस टी के दायरे में लाकर इसके दाम भी कम करने चाहिए थे। संवाद