फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्ल्ड चैंपियनशिप गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राममेहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौद। गौरव स्कूल रोहेड़ा के पूर्व छात्र राम मेहर जागलान दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड चैंपियनशिप गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र राममेहर स्कूल में आए और उन्होंने प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को संबोधित किया। राम मेहर ने पानीपत में हुए पैरा राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में 18 से 30 मई तक होने वाली पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मलेशिया में हुई ट्रायल में राम मेहर को पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। राम मेहर ने दिव्यांग होते हुए भी खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की। मौण ने बच्चों को खेलों का महत्व बताया व राम मेहर का उदाहरण देते हुए बच्चों को यह समझाया कि कोई भी शारीरिक कमी हमें सफल होने से नहीं रोक सकती। इस मौके पर जयपाल, बलविंद्र, कुलदीप, जोगिंदर, रमन कुमार, राहुल, दीपक, सुखबीर, मधु, आशा, मोनिका, कविता, कीर्ति, ममता, सुमन, सुनीता, नीतू, रितु व ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें