फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमरजीत सिंह बने गुहला सरपंच एसो. के अध्यक्ष

Mon, 18 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला सरपंच एसोसिएशन की बैठक रविवार को पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सरपंचों ने भाग लिया और पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शादीपुर के सरपंच अमरजीत सिंह को सरपंच एसोसिएशन गुहला का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सौगलपुर, कसौली के सरपंच चरणजीत वाल्मीकि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सरपंच गांवों के विकास की रीढ़ होते हैं। पंचायतों की मजबूती से ही समाज और क्षेत्र का विकास संभव है।
उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करेगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह सभी सरपंचों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों व सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें