फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महोत्सव के तहत आज से शुरू होंगी राम कथाएं

Sun, 14 Jan 2024 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भगवान राम लला की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस महोत्सव को लेकर शहर में भी विभिन्न संगठनों की तरफ से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के तहत 14 जनवरी से ही शहर में कई स्थानों पर आठ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इनमें सनातन धर्म मंदिर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हनुमान वाटिका और ढांड रोड शिव शक्ति धाम में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

हनुमान वाटिका में 21 जनवरी को शाम के समय संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। जबकि ढांड रोड शिव शक्ति धाम में राम जानकी यात्रा 14 जनवरी को निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरूआत दोपहर एक बजे से होगी। यह यात्रा सनसिटी, रूद्रा कॉलोनी, रूद्रा एनक्लेव, रिछा राम कॉलोनी, ग्रीन सिटी, सैनी कॉलोनी, अमृतसर डेरा और मोती बाग पहुंचेंगी। इसका निशान शिव शक्ति धाम मंदिर से उठेगा।

सनातन धर्म मंदिर में हिंदू महासंघ करेगा आयोजन ः शहर के कमेटी चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में अखिल भारतीय हिंदू महासंघ की तरफ से श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत रविवार को कथा की शुरूआत के उपलक्ष्य में सुबह के समय हवन होगा और दोपहर के समय भंडारा लगाया जाएगा। यह कथा सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें