सीवन। श्री बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब सीवन की ओर से रामलीला मैदान में राम वनवास का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ कमल सैनी और राहुल सैनी ने रिबन काटकर किया। रामलीला के मंचन में राम और सीता का संवाद दिखाया गया जिसमें सीता की ओर से गाए गए गाने तुम ही मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा ने समा बांध दिया। इसके पश्चात प्रभु श्री राम अयोध्या को छोड़कर वनवास के लिए गमन कर जाते हैं और पूरी अयोध्या में मातम छा जाता है। इस अवसर पर रोहित गोल्डन, राजपाल, बलबीर सैनी, रोशन आदि मौजूद रहे। संवाद