फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो प्रतियोगिता में नक्ष ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 09 Oct 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। झारखंड के गिरड़ी शहर में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई जूडो प्रतियोगिता में कैथल के विभिन्न खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें खिलाड़ी नक्ष गिल अंडर 11 में 30 किलोभार वर्ग में बढिय़ा खेल प्रदर्शन दिखाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


कोच शिव कुमार ने बताया कि छह से 11 अक्तूबर तक झारखंड के गिरड़ी शहर में आयोजित राष्ट्रीय सीबीएसई जूडो प्रतियोगिता जारी है। इस प्रतियोगिता में कैथल के छह खिलाड़ी पुरुष वर्ग में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी शुशांत कुंडू अंडर 14 के 40 किलोभार वर्ग में, खिलाड़ी युवराज अंडर 17 के 45 किलोभार वर्ग में, खिलाड़ी आर्यन कंडौला अंडर 17 के 66 किलोभार वर्ग में, खिलाड़ी अमन अंडर 19 के 81 किलोभार वर्ग में व खिलाड़ी सक्षम अंडर 19 के 90 प्लस किलोभार वर्ग में भाग ले रहें हैं।
विज्ञापन


कोच शिव कुमार ने बताया कि इनके मुकाबले आगामी दिनों में हैं। उम्मीद है कि सभी बढिय़ा खेल प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे व जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें