कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल में प्रबंधक समिति के तीन वर्षों के अंतराल पर आयोजित नियमित चुनावों के परिणाम 17 जनवरी को घोषित किए गए। इन चुनावों में राम बहादुर खुरानिया को प्रबंधक समिति का प्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या, छात्राओं और स्टाफ सदस्यों द्वारा बधाई एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान को बुके भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। राम बहादुर खुरानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि खुरानिया का अनुभव, दूरदर्शी सोच और सकारात्मक नेतृत्व महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास को और सशक्त बनाएगा। संवाद