फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधायक लीला राम ने कहा कि कैथल में जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवाने के लिए अनेकों संस्था शहर में कार्य कर रही हैं, लेकिन बेज़ुबानों की सेवा करना उससे भी बड़ा पुण्य है। इस वैश्विक कोरोना महामारी को हराने के लिए सामूुहिक प्रयास करने होंगे। पशु हो, पक्षी हो या अन्य कोई भी भूखा नही रहना चाहिए। विधायक लीला राम शनिवार को गोरक्षा दल कैथल की टीम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी पुण्य की सेवा है। गौ रक्षा दल की टीम इस वैश्विक महामारी कोरोना में गायों व अन्य पशु-पक्षियों के लिए चारा व दाना उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर ही है, जोकि सराहनीय है। विधायक लीला राम ने मौके पर ही गौ रक्षा दल के सभी सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद भी किया। अशोक भारती, गो रक्षा दल के प्रधान बलकार, राम कुमार नैन, दीपक बूरा, मुकेश कुश, मोहित, कबीर, बंटी, रमन, बूटा सिंह, सोहनलाल, अमित ग्योंग, भावेश गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें