18 कैथल।ओएसडीएवी विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स
कैथल। ओएसडीएवी विद्यालय में रक्षाबंधन का पावन पर्व प्रेम, उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गिद्धा, भांगड़ा, नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से रक्षाबंधन के इतिहास और उसकी परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी ने बच्चों की प्रतिभा की भरपूर सराहना की।इस अवसर पर छात्राओं ने भाइयों को राखी बांधने के लिए पारंपरिक शैली में सुंदर-सजी राखी की थालियां तैयार कीं, जिनमें परंपरा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू तलवाड़ ने सराहा। संवाद