33 कैथल। किसान भवन में समस्याएं सुनते भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदी
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रविवार को किसान भवन में की समस्याएं सुनीं और निपटारा किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘कानून का राज’ अब ‘अपराध राज’ में तब्दील हो चुका है। माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला है, फिरौती का दौर है और नायब सैनी सरकार केवल ‘चुटकले’ सुनाने में व्यस्त है।
सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार तमाशा देख रही है और जनता की सुरक्षा से भाग रही है। उन्होंने जींद में घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि एक ही दिन में दो अस्पताल संचालकों को बदमाशों ने धमकी दी। सिविल थाना के सामने मुस्कान अस्पताल की लेडी डॉक्टर मोनिका पूनिया को बदमाश ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। उसी तरह सरस्वती आई केयर के मैनेजर नरेश कुमार से भी 20 लाख रुपये की मांग की गई। सुरजेवाला ने यमुनानगर और फिरोजपुर झिरका में सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों की निंदा की।