फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज में संस्थापक दिवस पर हवन

Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
महाविद्यालय के संस्थापक दिवस पर हवन करते सदस्य
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में संस्थापक दिवस पर महाविद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय ओम प्रभा जैन की जयंती को सांस्कृतिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि, कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्या एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वर्गीय ओम प्रभा जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। हवन का आयोजन डॉ. सलिन्द्र आचार्य द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें