फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजेश बने हरियाणा स्कूल कबड्डी टीम के चयनकर्ता

Sat, 06 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलवंती के डीपीई (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) राजेश कुमार को हरियाणा की स्कूल नेशनल स्टाइल कबड्डी टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
आठ से 10 सितंबर तक पानीपत में राज्य स्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा की टीम चयन का महत्वपूर्ण दायित्व अब राजेश कुमार निभाएंगे। कबड्डी खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर तैयार करने में राजेश कुमार वर्षों से लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार टीमें कई बार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व का विषय है और वे चयन प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता बरतेंगे। उनका लक्ष्य रहेगा कि हरियाणा की टीम बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करे।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उम्मीद जताई गई कि उनके चयन से हरियाणा की कबड्डी टीम और सशक्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें