फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद के विद्यार्थियों का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
आर्यन
विज्ञापन
राजौंद। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आर्यन ढांडा ने 720 में से 590 अंक प्राप्त किए, जबकि मनदीप चहल ने 720 में से 578 अंक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। देशराज चहल और प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय द्वारा दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

आर्यन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें