फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुआथाई प्रतियोगिता में राजौंद के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
जिला स्तरीय मुआथाई प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कलायत। मुआथाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन कैथल की ओर से जिला स्तरीय मुआथाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजौंद ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजौंद ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 33 पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल रहे। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर आयोजकों और खेलप्रेमियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
मुआथाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन कैथल के अध्यक्ष सुमित कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास कर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोनू, सचिव अंजली तंवर, कोषाध्यक्ष कपिल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय मुआथाई प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें