फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में जगह नहीं मिली तो कच्ची जमीन पर उतारा धान

विज्ञापन
27 ढांड 01 ढांड अनाज मंडी में खरीद शुरू होने के इंतजार में लगे धान के ढेर।
विज्ञापन
ढांड। खेत में फसल तैयार हुई तो किसान उसे लेकर मंडी पहुंच गए लेकिन यहां उनकी परेशानी और बढ़ गई। ढांड अनाज मंडी में धान के अंबार लगे हैं और सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान अपनी फसल के साथ कई दिनों से डेरा डालकर बैठे हैं। मंडी में धान रखने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। ऐसे में किसानों को मजबूरी में कच्ची जमीन पर धान के ढेर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किसान देशराज, बलकार सिंह, सुरेश कुमार, बलजीत सिंह, रवि दत्त और श्याम सुंदर ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से मंडी में अपनी धान की रखवाली कर रहे हैं। खरीद शुरू नहीं होने के कारण उन्हें अपनी उपज के साथ इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि आगे आवक बढ़ने पर मंडी में स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें