फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए किया जागरूक

Tue, 02 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुहना में इको क्लब की तरफ से शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन किया। यह कैंप सात जुलाई तक चलेगा। मुख्य शिक्षिका सुमन रानी ने इस कैंप की शुरुआत करते हुए बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इको क्लब स्कूल के इंचार्ज संदीप गिल ने बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने के बारे में प्रेरित किया और उनको पर्यावरण से संबंधित वस्तुओ को दिखाने के लिए गांव के हर्बल पार्क, जोहड़ व दूसरे स्थान पर लेकर गए और उनको विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों और जंतुओं की जानकारी दी और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, सूरज सिंह और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में यूथ एवं इको क्लब का कैंप का शुभआरंभ किया। विद्यालय में पौधे लगाए गए और लगे हुए पेड़ो की खुदाई और पानी दिया गया। इको क्लब के इंचार्ज संदीप डीपीई ने बताया कि यह कैंप लगातार एक जुलाई से सात जुलाई तक चलेगा। स्कूल इंचार्ज विक्रम चहल ने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। ­
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें