फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 23 Apr 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय के सभागार भवन में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस मौके पर प्लास्टिक प्रदूषण आदि पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय कि प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने जामुन का पौधा लगाकर किया। फिर सभागार भवन में पर्यावरण जागरूकता के विषय पर अलग-अलग वक्ताओं ने अपना व्याख्यान दिया।

प्रो. सुखबीर ने अपने व्याख्यान में बताया वर्तमान समय में बदलते मौसम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सुशील मलिक ने सभी छात्र-छात्राओं को विश्व पृथ्वी दिवस पर बताया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक है। इस थीम का उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ रहे प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में लोगों को जागरूक करना है और साथ ही इसके खिलाफ कदम उठाना भी है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने अपने व्याख्यान में बताया कि पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को आयोजित किया। मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है कि पृथ्वी को साफ स्वच्छ रखें, प्राकृतिक चीजों को अपने निजी स्वार्थ के कारण नष्ट न करें, अन्यथा मनुष्य को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखने की शपथ ली
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. राजपाल, डॉ. सुदेश कुमारी, राजेश, रेणुका, सीमा, विकास नैन, प्रोमिला, लाभ सिंह चौहान एवं कार्यालय अधीक्षक कुलबीर, मंदीप सिंह, मनोज गोयत व रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें